अधिवक्ता की माता का निधन

खेतासराय जौनपुर।
क्षेत्र के सोंधी मोहल्ला निवासी जौनपुर कलेक्ट्रेट के वरिष्ठ अधिवक्ता रामबली यादव एडवोकेट की पत्नी श्रीमती रामरत्ती देवी का शुक्रवार को निधन हो गया। वह पिछले कई महीने से कैंसर रोग से पीड़ित थी। उनका उपचार बीएचयू में कराया जा रहा था। पूर्वाहन 10:30 बजे उन्होंने अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली।
73 वर्षीय रामरत्ती देवी शाहगंज तहसील अधिवक्ता बार संघ के पूर्व उपाध्यक्ष
धर्मेंद्र यादव एडवोकेट की माता जी थी। उनके
निधन की खबर लगते ही काफी संख्या में लोगों ने उनके पैतृक आवास पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया।
उनका अंतिम संस्कार खुटहन के पिलकीछा घाट पर किया जाएगा।
