February 23, 2026

खम्भे से हाई वोल्टेज तार गायब , विभाग बेखबर

Share

जौनपुर

केराकत जौनपुर। विजली विभाग का एक चौकाने वाला कारनामा सामने आया जहाँ तार को गायब कर दिया गया, खम्भा जस का तस खड़ा है । स्थानीय क्षेत्र के थानागद्दी मे चार खम्भों से 11000 के हाईवोल्टेज तार को गायब कर दिया गया। तार के गायब होने की सूचना विजली विभाग को नही है। तार के गायब होने की जानकारी होने पर जब विजली विभाग के स्थानीय कार्यालय पहुंचकर जानकारी लेनी चाही तो कार्यालय मे उपस्थित कोई भी कर्मचारी हाई वोल्टेज के गायब हुए तार के मामले पर कुछ बोलने को तैयार नही हुआ, सबने चुप्पी साध ली। एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया की स्थानीय थानागद्दी कार्यालय के लाइनमैन लालजी द्वारा दवाब बनाकर उतारा गया है। तार को उतारने के एवज मे मोटी रकम ली गयी है। जिसे लगभग पंद्रह दिन पहले हटा दिया गया हैं। जबकी हाई वोल्टेज के तार को उतारने या हटाने के लिए बकायदा कागज़ी कार्यवाही की जाती है स्टीमेट आदि तैयार कर जिले मे एक्सईएन के पास भेजा जाता है जिसे उनके आदेशनुसार करना पड़ता है। लेकिन यहाँ किसी प्रकार का कोई भी आदेश नही होने के बावजूद तार को हटा दिया गया। लगभग पांच सौ मीटर तार को बाकायदा खम्भे से उतार कर गायब कर दिया गया। तार के गायब होने की सूचना पर विभाग मे हड़कंप मच गया। आनन फानन मे एसडीओ व जेई ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की , लेकिन हाई वोल्टेज तार कैसे गायब हुआ कुछ पता नहीं चल पाया। इस सम्बन्ध में एसडीओ मनीष ने बताया मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गयी हैं।

About Author