सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा शातिर अपराधी गिरफ्तार,

जौनपुर।
थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा शातिर अपराधी गिरफ्तार,कब्जे से 01किलो 400 ग्राम गांजा, 01 देशी तमंचा 315 बोर व 01 कारतूस 315 बोर।
श्री अजय कुमार साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद मे अपराध की रोक थाम व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर जौनपुर के पर्वेक्षण में थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मनीष कुमार पुत्र रामअधार नि0 लाडलेपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर को मय 01 किलो 400 ग्राम नाजायज गांजा व 01 देशी तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ दिनाक 01.08.2022 को सुबह बहद ग्राम दहिरपुर नाला से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 242/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व 243/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
- मनीष कुमार पुत्र रामअधार निवासी- लाडलेपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर उम्र करीब 27 वर्ष
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 242 /2022 धारा 8/20 NDPS ACT थाना सरायख्वाजा जौनपुर।
2.मु0अ0सं0-243/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
बरामदगी- - 01किलो 400 ग्राम गांजा नाजायज।
2.1 अदद देशी तमंचा 315 बोर व 01 अदद देशी जिन्दा कारतूस 315 बोर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0श्री देवेन्द्र कुमार दूबे चौकी प्रभारी शिकारपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
2.हे0का0 मनीष कुमार थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
3.का0 जितेन्द्र कुमार थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
4.हे0का0 सुजीत कुमार मौर्य थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
5.का0 आनन्द सादर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
