आम आदमी पार्टी ने वार्ड नं. 8 का किया गठन*

जौनपुर –
आम आदमी पार्टी जौनपुर की बैठक जनपद के वार्ड नं 8 के चांदपुर क्षेत्र में हुआ, यह बैठक पार्टी के जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना के अध्यक्षता में संपन्न हुआ ।
इस बैठक में आगामी चुनाव नगर निगम एवं नगर पंचायत चुनावों कि चर्चा की गई जिसमें जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह ने कहा की आगामी चुनाव आम आदमी पार्टी द्वारा पूरी तैयारी के साथ लड़ी जाएगी।।
इस बैठक के पश्चात वार्ड नं 8 का गठन भी किया गया जिसमें
हिमांशु यादव को वार्ड अध्यक्ष, संतोष यादव को वार्ड उपाध्यक्ष, नंदू यादव को वार्ड सचिव, उमानाथ पाल को मोहल्ला सचिव, कृष्ण मुरारी यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया।।
यह बैठक विशाल यादव और सुरेंद्र यादव के द्वारा चांदपुर क्षेत्र में करवाया गया।
इस बैठक में दिवाकर मौर्य, मनीष सिंह, बंटी अग्रहरी, सुरेंद्र यादव, अकाश यादव, उमानाथ पाल, संतोष यादव, नंदू यादव, मानसी यादव, शिव शंकर यादव, सतीश कश्यप, नितेश यादव, राकेश गौतम, उमानाथ पाल इत्यादि लोग शामिल हुए।।
