February 24, 2026

परिषदीय विद्यालयों को किया जा रहा है हाईटेक, डॉ गोरखनाथ पटेल

Share

सीडीओ ने किया नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण समारोह का शुभारंभ

जौनपुर।
बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को सत्र 2022- 23 हेतु नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को भव्य समारोह पूर्वक किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीडीओ सीलम साईं तेजा व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल द्वारा कम्पोजिट विद्यालय रास मंडल नगर क्षेत्र के छात्रों को पाठ्य पुस्तक वितरण अपने हाथों से एक एक बच्चे को वितरित किया।
उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी श्री तेजा ने कहा कि छात्रों को अच्छी पढ़ाई कर अपने समय का सदुपयोग कर अपने सपनों एवं अपने माता-पिता के सपनों को
पूर्ण करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से तमाम सुविधाएं दी जा रही है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री डॉ पटेल ने कहा कि सभी बच्चों को शासन स्तर से हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। ग्रामीण अंचल पर सभी विद्यालयों को हाईटेक करते हुए उसे बेहतर बनाया जा रहा है। उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि वह पूरे मनोयोग से शिक्षा प्राप्त कर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हो।
अरुण कुमार मौर्य जिला समन्वयक एमडीएम सेल ने उपस्थित जनों के प्रति आभार जताया।
इस मौके पर शशिधर उपाध्याय रिसोर्स टीचर समेकित शिक्षा, सीरी बानो प्रधानाध्यापक कम्पोजिट विद्यालय रासमंडल, अखिलेश कुमार यादव ए आर पी धर्मापुर, इंद्रजीत चौधरी, रवि माली, पंकज मौर्या द्वारा विशेष योगदान दिया गया । कार्यक्रम का संचालन उमेश चंद्र ए आर पी धर्मापुर ने किया।

About Author