February 24, 2026

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा कार्यालय पर पिछड़ा मोर्चा ने की बैठक

Share

जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लग जाएं। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर घर-घर तिरंगा लहरना चाहिए। 13 अगस्त से 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा लगाने का अभियान चलना है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाए।

जिला महामंत्री प्रमोद प्रजापति ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिन नेताओं को जिम्मेवारी दी गई है वह अपने चिन्हित स्थान पर अवश्य जाएं। केंद्र एवं उत्तर प्रदेश की सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंतोदय के सपने को साकार कर रही है। समाज के अंतिम व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बिचौलिए के मिल रहा है।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजीव गुप्ता ने की। उक्त अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सर्वेश चौरसिया, राजेश मौर्या, अच्छेलाल मौर्य, गणेश मोदनवाल, शिव कमल मौर्य, प्रशांत मौर्य, अजीत यादव, लाल बहादुर विश्वकर्मा, पूर्णमासी राजभर आदि लोग उपस्थित रहे।

About Author