February 24, 2026

शहीदों के परिवारीजनों का सम्मान ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजली— कुलपति

Share

पूर्वांचल विश्वविद्द्यालय केंद्र सरकार द्वारा आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दरमियान आज माननीय कुलपति महोदया पूर्वांचल विश्वविद्यालय जी द्वारा शहीद स्मारक धनिया मऊ पर आकर 16 अगस्त सन 1942 को शहीद हुए समस्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को उनके शहीद स्मारक पर पुष्प चढ़ा करके नमन किया गया ।। शहीद स्मारक धनियमऊ के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि संबोधन करते हुए माननीय कुलपति जी ने शहीदों को नमन किया और उन्होंने कहा कि देश तमाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के प्रति सदैव ऋणी रहेगा इसी क्रम में उन्होंने तमाम स्वतंत्र संग्राम सेनानियों के परिवारी जनों को पुष्पगुच्छ पहनाकर एवं अंगवस्त्रम भेंट कर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता जाहिर की मौके पर संबोधन करते हुए उन्होंने बताया कि किस प्रकार से शहीद जमीदार सिंह जो उस वक्त महज 17 वर्ष के थे उन्होंने अंग्रेजो के खिलाफ लड़ाई में आगे बढ़ चढ़कर के हिस्सा लिया और मौके पर अंग्रेजों की गोली लगने से शहीद हो गए ।। उन्होंने रामानंद ,,रघुराई ,,राम पदारथ चौहान और राम निहोर कहार के प्रति भी आदर के शब्द प्रस्तुत किए।। शहीद जमीदार सिंह के प्रपौत्र डॉ प्रभात विक्रम सिंह से मिलते हुए उन्होंने कहा कि आप जैसे लोगों से मिलकर के ,,आपको सम्मानित करके हम लोगों को लगता है कि जैसे हमने शहीदों को सम्मानित कर लिया ।।उन्होंने डॉ प्रभात बिक्रम सिंह को बढ़-चढ़कर के अपने पुरखों की तरह समाज और राष्ट्र की सेवा के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया ।।डॉ प्रभात विक्रम सिंह जी ने माननीय कुलपति के प्रति समस्त शहीद परिवार की तरफ से एवं क्षेत्र वासियों की तरफ से आभार प्रकट किया । साथ ही आए हुए सभी लोगों ,,अध्यापक जन,, महाविद्यालय के छात्रों के प्रति कृतज्ञता जाहिर की ।।

About Author