February 24, 2026

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ मुकेश श्रीवास्तव कायस्थ महासभा के सपथ ग्रहण समारोह सम्मिलित हुए

Share

जौनपुर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ मुकेश श्रीवास्तव जौनपुर कायस्थ महासभा के सपथ ग्रहण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिये आये थे।होटल तारा इन् में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि कुछ लोग समाज को दिग्भ्रमित करने के लिए अनर्गल बयानबाजी करते है इससे समाज कमजोर होता है।मैं आपके माध्यम से ऐसे लोगो को आगाह करना चाहता हूं कि अनर्गल बयान बाजी करना बंद करे नही तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे|समाज मे काम करने वाले सारे संगठनों का उद्देश्य समाज के लोगो को जोड़ने और समाज का हित करने के लिए है।पर कुछ लोग अपना महिमामंडन करने के लिए ऐसे कृत्य करते है। जो उचित नही है।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा कश्मीर से कन्याकुमारी तक कायस्थ समाज को जोड़ने का अथक प्रयास कर रहा है।आने वाले दिनों में महासभा एक राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन करने जा रहा है,जिसमे देश भर के कायस्थ भाग लेंगे।
वार्ता में प्रदेशाध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव, महामंत्री श्याम चन्द श्रीवास्तव, रास्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री मुकेश सहारा, श्री अनिल श्रीवास्तव विश्व प्रकाश श्रीवास्तव प्रदेश प्रवक्ता
प्रदेश सचिव श्रीकान्त श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

About Author