February 24, 2026

उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत जिलाधिकारी के निर्देशन में बैकर्स कार्यशाला का आयोजन

Share

उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत जिलाधिकारी के निर्देशन में बैकर्स कार्यशाला का आयोजन/उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी साई तेज सीलम द्वारा दीप प्रज्वलन कर शुभारम्भ किया गया। उपायुक्त, स्वतः रोजगार ओ0पी0 यादव द्वारा सभी का स्वागत करते हुए योजना के बारे में विस्तार से बताया गया एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बैकर्स को समूह के अधिक से अधिक खाते खोलने व सी0सी0एल0 करने की अपेक्षा की गयी। कार्यशाला का संचालन जिला मिशन प्रबन्धक गुलाब चन्द्र सरोज द्वारा किया गया।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत बैंक शाखाओ में पदस्त प्रबन्धकों का जनपद सतर पर सूक्ष्म वित एवं वित्तीय समावेशन पर जानकारी उपलब्ध कराना। उक्त कार्याशाला में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्था से आये गगन विहारी भुईयां, व रामचन्द्र रेड्डी द्वारा बैकर्स को गठित स्वयं सहायता समूहों का बचत खाता खोलना व उनका सी0सी0एल0 कर वित्तीय सहायता प्रदान कर समाज में सेबसे गरीब वर्ग के लोगो को लाभ पहुचाने हेतु जानकारी दी गयी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अच्छे कार्य करने वाले बैकर्स, बैंक सखी, समूह सखी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त कार्यशाला में लगभग 250-300 प्रतिभागी द्वारा प्रतिभाग किया गया।
उक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला में साई तेजा सीलम, उपायुक्त स्वतः रोजगार ओपी0 यादव, जनपद के समस्त बैकर्स, अग्रणी जिला प्रबन्धक यू0बी0आई0, क्षेत्रीय प्रबन्धक, बड़ौदा यू0पी0 बैंक, भदोही व जौनपुर क्षेत्र, जिला मिशन प्रबन्धक व ब्लाक मिशन प्रबन्धक एन0आर0एल0एम0 द्वारा प्रतिभाग किया गया।

About Author