हादसे में प्रधान और पति घायल

Share


जौनपुर
अब्बोपुर में रविवार की शाम सड़क हादसे में बाइक सवार समोधपुर की प्रधान और उनके पति घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस से घायल पति पत्नी को जौनपुर अस्पताल भेजा गया।
सरपतहा थाना क्षेत्र के समोधपुर गांव की प्रधान चंदा देवी अपने पति अमरनाथ के साथ बाइक से दीदारगंज की तरफ से घर के लिए लौट रहे थे। बाइक की रफ्तार तेज होने से अब्बोपुर मोड़ पर अमरनाथ बाइक से संतुलन खो बैठे। जिससे उनकी बाइक एक घर के सामने रखी लकड़ी से टकरा गई। जिसमें बाइक चला रहे अमरनाथ और उनकी पत्नी व ग्राम प्रधान चंदा घायल हो गई।

About Author