February 24, 2026

समस्त व्यापारी अपनी दुकानों घरों पर लगाएं तिरंगा झण्डा – तूलिका शर्मा

Share

मुफ्तीगंज बाजार के राम जानकी मंदिर के चबूतरे पर आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी तूलिका शर्मा के द्वारा सभी व्यवसायियों के साथ एक बैठक की गई जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी तूलिका शर्मा के द्वारा सभी व्यापारियों से अपील किया गया कि आप सभी लोग आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत अपने प्रतिष्ठान वह घरों पर 11 अगस्त से 17 अगस्त तक तिरंगा झंडा लगाकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा झंडे को सम्मान पूर्वक प्रत्येक दिन सूर्योदय के बाद लगाएं तथा सूर्यास्त होने के पहले सम्मान पूर्वक झंडे को उतारे जिससे कार्यक्रम शत प्रतिशत सफल हो सके कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान भाव उजागर करना है इसके साथ साथ कहीं भी तिरंगे का अपमान न हो सके यह भी आप लोग ध्यान रखें जिस मौके पर बाजार के व्यापार मंडल अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता सनी गुप्ता विशाल मोदनवाल राजेश गुप्ता उर्फ लालू अनिल मोदनवाल बृजेश यादव अमरदीप मोदनवाल वीरेंद्र चौरसिया रामसहाय मोदनवाल व सम्मनित लोग मौजूद रहे हैं

About Author