February 24, 2026

कुलपति ने मुख्यमंत्री से मिलकर विश्वविद्यालय से दो जिला और जोड़ने की मांग

Share

ज्यादा कर्मचारी होने के कारण बढ़ रहा है आर्थिक बोझ

सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ ,अंबेडकरनगर में से कोई दो जनपद विश्वविद्यालय से जोड़ने का रखा प्रस्ताव

जौनपुर

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति निर्मला एस मौर्य शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर विश्वविद्यालय की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए दो जिले विश्वविद्यालय से जोड़ने की मांग की है। 1987 में विश्वविद्यालय के निर्माण के बाद कुल 12 जिले विश्वविद्यालय से जुड़े थे लेकिन अलग-अलग जनपदों में विश्वविद्यालय खुलने के बाद पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास सिर्फ दो जिले बचे हैं।

बता दे की वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का निर्माण 1987 में हुआ था। निर्माण के बाद विश्वविद्यालय से कुल 12 जिले सोनभद्र, बलिया, बनारस, प्रयगराज, आजमगढ, कौशांबी, भदोही, जौनपुर, मिर्जापुर, मऊ, चंदौली, गाजीपुर जुड़े थे। अलग अलग जनपदों में विश्वविद्यालय का निर्माण होने के बाद कुल 10 जिले पूर्वांचल विश्वविद्यालय से कट गए। जबकि विश्वविद्यालय में जितनी कर्मचारी 12 जिले में काम कर रहे थे उतने ही कर्मचारी अभी काम कर रहे हैं जिससे विश्वविद्यालय पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है।जिससे विश्वविद्यालय की आर्थिक स्थिति गड़बड़ जा रही है। इस स्थिति को सुधारने के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति निर्मला एस मौर्य ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर विश्वविद्यालय से दो और जिले जोड़ने की मांग की है। बता दे की काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय बनारस बनने के बाद पूर्वांचल विश्वविद्यालय से 6 जिलों की कटौती की गई थी। जिसमें सोनभद्र,बलिया, बनारस, चंदौली, भदोही , मिर्जापुर जनपद थे। बाद में प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय इलाहाबाद बनने के बाद प्रयागराज सिर्फ हड़िया का एक कॉलेज छोड़ने के बाद जिसका मामला हाई कोर्ट में विचाराधीन है,और कौशांबी जनपद जुड़ गया। फिर महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ बनने के बाद मऊ और आजमगढ़ एक हो गया है। अब पूर्वांचल विद्यालय के पास सिर्फ दो जनपद जौनपुर और गाजीपुर बचे हैं । इसी को देखते हुए पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति निर्मला एस मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उनके सामने यह प्रस्ताव रखा को जौनपुर सटे तीन 3 जनपदों प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर में से कोई 2 जिले पूर्वांचल विश्वविद्यालय से जोड़ दिया जाए जिससे विश्वविद्यालय की आर्थिक स्थिति में सुधार आ सके।

वर्जन

कुलपति निर्मला एस मौर्य से बात करने पर उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से लगभग 15 मिनट की वार्तालाप में उन्होंने 3 जनपदों के नाम बताएं जो जौनपुर से सटे हुए जिले हैं सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ और अंबेडकर नगर में से कोई दो जनपद विश्वविद्यालय से जोड़ने का प्रस्ताव रखा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया है कि इस पर विचार कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

About Author