February 24, 2026

बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बरसठी ब्लॉक के स्कूलों का औचक किया निरीक्षण मचा हड़कंप

Share

शासन के निर्देश के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल के मार्गदर्शन में आज दिनांक 18 जुलाई 2022 को विद्यालयों के सघन निरीक्षण हेतु टीम गठित करते हुए विकासखंड बरसठी के सभी विद्यालयों का निरीक्षण प्रेरणा एप के माध्यम से कराया गया जिसमें जिसमें समस्त खंड शिक्षा अधिकारी समस्त जिला समन्वयक लगाए गए थे निरीक्षण में मुख्य रूप से अध्यापकों की उपस्थिति निपुण भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु प्रयास एमडीएम संचालन ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत कराए जा रहे कार्य एवं अन्य विभागीय योजनाओं का मूल्यांकन हेतु आज का निरीक्षण किया गया जिसमें 25 अध्यापकों के अनुपस्थित पाए जाने पर वेतन काटने की कार्यवाही की गई है एवं 15 अध्यापकों आदेशों के अवहेलना में स्पष्टीकरण जारी किया गया है एवं एक विद्यालय में लगातार सहायक अध्यापक के अनुपस्थित रहने पर निलंबन की कार्यवाही की गई

About Author