August 11, 2026

अवैध तमन्चा व कारतूस के साथ गिरफ्तार हुआ जिला बदर का आरोपी

Share

मछलशहर। कोतवाली पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ जिलाबदर के आरोपी एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान भेजा है।
कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक राजेश सिंह को रविवार की रात जरिए मुखबिर सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के राजगढ़ निवासी जयशंकर बिंद पुत्र राम आसरे अपने घर पर मौजूद है। जयशंकर पर मछलिशहर कोतवाली में गुंडा एक्ट सहित अन्य तमाम धाराओं में चार मुकदमा दर्ज है। वह जिला बदर भी हो चुका है।सूचना मिलते ही उक्त उपनिरीक्षक हमराहियों के साथ आरोपी के घर पर दबिश देकर देर रात्रि गिरफ्तार कर कोतवाली ले आये। गिरफ्तारी के बाद दौरान तलाशी आरोपी युवक से कोतवाली पुलिस ने अदद तमंचा व जिंदा कारतूस भी बरामद किया। सोमवार सुबह पुलिस ने कागजी कार्यवाही पूरी कर उसका चालान भेजा है।

About Author