अनीता मिश्रा को बनाया गया महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष

अनीता मिश्रा को आम आदमी पार्टी जौनपुर की महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष बनाया गया ।
अनीता मिश्रा को जनपद जौनपुर के महिला प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर आम आदमी पार्टी जौनपुर के कार्यकर्ताओं खुशी का माहौल गया जिसके पश्चात अनीता मिश्रा को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों एवं जनपद वासियों द्वारा शुभकामनाएं व बधाइयां दी जा रही हैं।
आम आदमी पार्टी जौनपुर के जिला अध्यक्ष सूर्यनारायण सिंह मुन्ना ने कहा अनीता मिश्रा बहुत ही सरल स्वभाव की तेजतर्रार एवं कर्मठ महिला है और हमें पूर्ण विश्वास है कि इनके द्वारा जनपद जौनपुर में आम आदमी पार्टी के विचारों व कार्यों को जन-जन तक पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ पहुंचाया जाएगा इसी के साथ सभी लोगों ने इनकी राजनीतिक भविष्य को उज्जवल होने की शुभकामनायें दिए।।
