August 11, 2026

अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराया,कोई हताहत नहीं

Share


जौनपुर
सिकरारा। जौनपुर प्रयागराज हाईवे पर शनिवार को भोर में लगभग साढ़े तीन बजे सिकरारा चौराहे के पास रेलवे विभाग में सामान ढुलाई में लगा अनियंत्रित ट्रक(ट्रेलर) सागौन के पेड़ से टकरा गया जिससे उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षति ग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार जौनपुर की ओर से प्रयागराज की तरफ जा रहे खाली ट्रक के चालक को झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के दाहिनी ओर स्थित सागौन के एक पेड़ को तोड़ते हुए दूसरे पेड़ से टकरा गया। ट्रक का सामने वाला हिस्सा पेड़ से चिपक गया जिससे चालक का पैर नीचे की ओर स्टेयरिंग के बगल फंस गया। जबकि उसका सहायक दूसरी ओर बैठने के कारण साफ बच गया। चालक की चीख पुकार डन सुबह सैर को निकले लोगों ने थाने पर फोन किया। 10 मिनट बाद थानाध्यक्ष विवेक तिवारी मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुँच कर आस पास के लोगो की मदद से चालक को बाहर निकालने का प्रयास करने लगे लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुँची पीएनसी की टीम जेसीबी लगाकर ट्रक का अगला हिस्सा हटाया और चालक को बाहर निकाल कर अपनी एम्बुलेंस से इलाज हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। उसका नाम पता नही मालूम हो सका।थानाध्यक्ष विवेक तिवारी ने बताया कि ट्रक का चालक व उसका सहायक(खलासी) दोनो सुरक्षित हैं।

About Author