August 11, 2026

पहसना में निकाली गई गई स्कूल चलो अभियान रैली

Share

पहसना में निकाली गई गई स्कूल चलो अभियान रैली कमपोजिट विद्यालय पहसना विकास क्षेत्र मड़ियाहूं में नामांकन महा अभियान के द्वितीय चरण का शुभारम्भ पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद कुमार यादव तथा मडियाहू प्रधान संघ अध्यक्ष श्याम जी यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली द्वारा ग्राम पंचायत के सभी मजरो मे यह संदेश दिया गया कि अभिभावकों से मिलकर सभी बच्चों को स्कूल भेजें तथा 5 साल के ऊपर के बच्चों का नामांकन अवश्य कराएं रैली में बच्चों द्वारा स्कूल चलो अभियान के नारे लगाए गए इस अवसर पर विद्यालय पंकज यादव ज्ञान सिंह शाक्य राजकुमार संतराम यादव आनंद पटेल अशोक कुमार यादव सुनील कुमार श्रीवास्तव संजय सरोज तथा प्रियंका मिश्रा एवं आगनवाड़ी रेखा सिंह तथा रेखा मौर्य विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अभिभावक तथा ग्राम पंचायत के गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

About Author