चंदवक पुलिस द्वारा पाच अदद चोरी के मोबाइल व एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध तमंचे तथा एक अदद कारतूस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

IMG-20220704-WA0025
Share

जौनपुर / चन्दवक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के मार्गदर्शन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर डॉ संजय कुमार के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी केराकत गौरव शर्मा के निकट पर्यवेक्षण में तलाश वांछित/ पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए दिनांक 3 /7/2022 को थाना अध्यक्ष रमेश कुमार की कुशल नेतृत्व में चन्दवक पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर बलरामपुर तिराहे के पास से पुलिस बल के सहयोग से अभियुक्त गण विशाल चौहान उर्फ शिवा पुत्र मन्नू चौहान निवासी झंझापर थाना चंदवक जौनपुर व रोहित यादव पुत्र रामवृक्ष यादव निवासी गोठौली रसूलपुर लोहसड थाना खानपुर जनपद गाजीपुर को समय करीब 20 .45 बजे गिरफ्तार किया गया उक्त के संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई प्रचलित