कुएं से अज्ञात महिला की लाश बरामद शव की शिनाख्त नहीं हुई

Share

जौनपुर

खेतासराय
क्षेत्र के भुड़कुड़हा गांव में एक अज्ञात महिला की लाश शुक्रवार की सुबह गांव के कुएं से बरामद किया गया। लाश सड़ गयी थी और उसमे से दुर्गंध आ रही थीं ।

जानकारी के अनुसार गांव के आबादी के बाहर स्थित कुएं की तरफ गांव के कुछ लोग सुबह गए तो कुएं से दुर्गंध उठ रही थी। किसी ने इसकी जानकारी खेतासराय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शव इतनी बुरी तरह सड़ गया था कि शव की पहचान करना मुश्किल हो गया। महिला के कमर में लाल लाल रंग की साड़ी लिपटी थी । पुलिस महिला के शव के शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह के अनुसर एक अज्ञात महिला का शव कुएं में मिला है । ग्रामीणों ओर मीडिया के माध्यम से शिनाख्त कर प्रयास किया जा रहा है । शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा । पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।

About Author