एबीएसए के निरीक्षण में दो प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक मिले अनुपस्थित।
पोर्टल पर एबीएसए ने किया उक्त दोनों प्रधानाध्यापको को अनुपस्थित।
जौनपुर
धर्मापुर के खण्ड शिक्षा अधिकारी उदय भान कुशवाहा ने आधा दर्जन परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी को दो प्राथमिक विद्यालय पर प्रभारी प्रधानाध्यापक अनुपस्थिति मिले। जिस पर उन्होंने उक्त दोनों प्रभारी प्रधानाध्यापको को पोर्टल पर खुद से ऑनलाइन अनुपस्थित किया।
बता दें कि 16 जून से क्षेत्र के सभी परिषदीय विद्यालय खुल गए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को एबीएसए धर्मापुर उदय भान कुशवाहा विद्यालयों का निरीक्षण करने के लिए क्षेत्र में निकलें। एबीएसए सर्व प्रथम प्राथमिक विद्यालय धर्मापुर बहोरा के पूरा पर 8 बजकर 30 मिनट पर पहुचे जहां पर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रीतम अनुपस्थिति मिली। एबीएसए ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रीतम सिंह को पोर्टल पर अनुपस्थित करने की कार्रवाई किया, वही धर्मापुर गांव के ही प्राथमिक विद्यालय इंग्लिश मीडियम में सभी शिक्षक समय से उपस्थित मिलें। उसके बाद एबीएसए गजना गांव के प्राथमिक विद्यालय पर 9 बजकर 10 मिनट पर पहुचे। यहां भी प्रभारी प्रधानाध्यापिका रेनू यादव भी विद्यालय पर अनुपस्थित मिली। तथा इस विद्यालय पर एक भी बच्चे व रसोइया मौजूद नही मिले। जिस पर एबीएसए उदय भान कुशवाहा ने नाराजगीं जताते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापिका रेनू यादव को भी पोर्टल पर ऑनलाइन अनुपस्थित करने की तत्काल कार्रवाई किया। वही पूर्व माध्यमिक विद्यालय गजना पर सभी शिक्षक उपस्थित मिलें।
इस संदर्भ में पूछे जाने पर एबीएसए धर्मापुर उदय भान कुशवाहा ने बताया कि विद्यालयों पर शैक्षिक स्थिति देखने के लिए हमारे द्वारा निरीक्षण किया गया। जिसमे दो विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनुपस्थिति मिलें। उक्त दोनों प्रभारी प्रधानाध्यापको को पोर्टल पर मेरे द्वारा अनुपस्थित कर दिया गया है। दोनो अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने की कार्रवाई की जा रही है।
