पूविवि में हुए कार्यों का संघर्ष मोर्चा ने शासन को भेजा ब्योरा

पूविवि में हुए कार्यों का संघर्ष मोर्चा ने शासन को भेजा ब्योरा
जौनपुर ।वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का शिक्षणेत्तर कर्मचारी सघर्ष मोर्चा ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा कराए गए कार्यों का ब्यौरा शासन को भेजा और विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा शिक्षा व्यवस्था पर उठाई गये कदम की सराहना की। इस बारे में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विगत एक वर्ष में कराए गए शिक्षक छात्र कर्मचारी हित में कार्यों की शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष श्रीनाथ यादव के नेतृत्व मे ब्योरा प्रस्तुत किया। जिसमें कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा शासनादेश के अनुपालन में कार्यों को तेजी से निष्पादन करना शुरू किया है, विश्वविद्यालय प्रगति की ओर अग्रसर है। जिसमें सभी कर्मचारियों की वेतन विसंगतियां दूर किया। कर्मचारियों की प्रोन्नत की गई। अधिछक पदनाम को प्रशासनिक अधिकारी पदनाम दिया गया। शासनादेश के मानकनुसार कर्मचारियों का नियमितीकरण किया गया। संविदा कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की ।मृतक आश्रित कर्मचारियों के पाल्यों की नियुक्ति दी। कुछ मृतक आश्रित कर्मचारियों को शासन स्तर पर प्रक्रिया विचाराधीन है, उनके भी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की। शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने को लेकर अन्य कई कार्यों का तेजी से निष्पादन किया। कर्मचारी संघर्ष मोर्चा ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशंसा का पात्र है। और इस बारे में मुख्यमंत्री को कर्मचारियों ने अवगत एवं बधाई पत्र भी भेज दिया है ।इस मौके पर संघ के महामंत्री दियजेंद्र दत्त उपाध्याय, करुणा निराला, डॉ प्रमोद कुमार विश्वकर्मा, मनीष वर्मा ,वरिंदर यादव मोहन चंद्र पांडे, दूधनाथ, विद्यानंद उपाध्याय, विक्रमा मौर्या, बांकेलाल सुशीला, अमजद ,मोहम्मद इमाम मौजूद रहे।