चोरों ने डेढ़ लाख नकदी सहित लाखों के गहने किए पार

Share

चोरों ने डेढ़ लाख नकदी सहित लाखों के गहने किए पार

जौनपुर

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जंगीपुर खूर्द गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने एक घर में घुस कर नकदी और लाखों रुपये के गहने समेट ले गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर भुक्तभोगी ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई। जंगीपुर खूर्द गांव में संजय प्रजापति के घर में चोर पिछले हिस्से से घुसे। इसके बाद बाक्स उठाकर समीप के खेत में ले गए और ताला तोड़कर एक लाख पचास हजार नकद, सोने की सिकड़ी, हार, सोने का झुमके, मांगटीका, दो अंगूठी, करधनी, झाली,चांदी की एक पैजनी और पायल समेटकर चंपत हो गए। सुबह घर के सदस्यों ने जब कमरे का दरवाजा खुला देखा तो सन्न रह गए। कमरे से बक्से गायब थे। उधर, सिवान गए ग्रामीणों ने खेतों में टूटे बक्से देख परिजनों को इसकी जानकारी दी। पीड़ित की सूचना पर सराय ख्वाजा पुलिस गांव पहुंची और मौका मुआयना किया। चोरी की घटना से गांव में दहशत का माहौल है। एसएचओ देवानंद रजक ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। लगभग 40 से 50 हज़ार की चोरी हुई मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।।