जौनपुर के समस्त थानों की टीमों द्वारा चलाया गया मिशन शक्ति एंटी रोमियो चेकिंग अभियान

महिलाओं एवं बालिकाओं के मध्य सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद जौनपुर के समस्त थानों की टीमों द्वारा चलाया गया मिशन शक्ति एंटी रोमियो चेकिंग अभियान।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, अजय साहनी के निर्देशन में नारी सुरक्षा नारी/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन/महिला कल्याण के प्रति चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति के तहत जनपद जौनपुर में महिलाओं एवं बालिकाओं के मध्य सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थानों की एण्टीरोमियों टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को नारी सुरक्षा,नारी स्वावलंबन एवं नारी सम्मान की दिशा में चलाई जा रही पुलिस की महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न महिला हेल्प लाइन 1090, यूपी-112, हेल्पलाइन 1076 आदि के बारे में जागरूक किया तथा उपस्थित सभी महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल उक्त दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल कर पुलिस को सूचित करने हेतु बताया गया। सभी बालिकाओ/महिलाओं को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने/शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया। साथ ही एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा आसपास बेवजह घूम रहे युवकों/शोहदों से पूछताछ कर चेतावनी देकर तथा नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा