थाना मुंगंरा बादशाहपुर पुलिस नें 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जौनपुर
अजय साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियो के रोकथाम के सम्बन्ध में सघन अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तथा क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के कुशल पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 92/2022 धारा 363/366 भा0द0वि0 थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर से सम्बन्धित एक अभियुक्त सियाराम चौहान उर्फ बाबा पुत्र रामसुन्दर उम्र करीब 27 वर्ष निवासी बुढ़न्सापुर थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर को जरिये मुखबिर खास सूचना पर तरहटी मोड़ मुगराबादशाहपुर के पास से आज दिनांक 23/04/2022 को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही हैं ।
अभियुक्त का नाम व पता –
1.सियाराम चौहान उर्फ बाबा पुत्र रामसुन्दर उम्र करीब 27 वर्ष निवासी बुढ़न्सापुर थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर ।
आपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0 092/2022 धारा 363/366 भा0द0वि0 थाना मुगराबादसाहपुर जौनपुर ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.थानाध्यक्ष सदानन्द राय थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर ।
2.उ0नि0 कमलेश कुमार थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर ।
3.का0 रवि प्रकाश यादव थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर ।
4.म0का0 दीपिका श्रीवास्तव थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर ।