Jaunpur news एमएलसी बृजेश सिंह प्रियांशु ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, उज्ज्वल भविष्य की कामना की
जौनपुर बास्केटबॉल लीग के 17वें टूर्नामेंट का शानदार आगाज, गहना कोठी की टीम सेमीफाइनल में पहुंची
एमएलसी बृजेश सिंह प्रियांशु ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, उज्ज्वल भविष्य की कामना की
जौनपुर में बास्केटबॉल खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित 17वें जौनपुर बास्केटबॉल लीग टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एमएलसी बृजेश सिंह प्रियांशु ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को मेहनत, अनुशासन और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुकी हैं। इनमें एक टीम जौनपुर के प्रतिष्ठित गहना कोठी प्रतिष्ठान द्वारा प्रायोजित है। इस टीम को गहना कोठी प्रतिष्ठान के चेयरमैन विनीत सेठ ने स्पॉन्सर किया है। टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने से प्रतिष्ठान से जुड़े लोगों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है।
कार्यक्रम में पहुंचे एमएलसी बृजेश सिंह प्रियांशु ने युवा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य का भी मजबूत आधार है। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास और मेहनत के जरिए सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया तथा सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
फिलहाल, 17वें जौनपुर बास्केटबॉल लीग टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर है। अब सभी की निगाहें सेमीफाइनल मुकाबलों और खिताबी जीत पर टिकी हैं।
