Jaunpur news सिंगरामऊ पुलिस ने बिहार के युवक को किया गिरफ्तार, 7,070 रुपये बरामद

IMG-20261111-WA0028
Share


सिंगरामऊ पुलिस ने बिहार के युवक को किया गिरफ्तार, 7,070 रुपये बरामद
धोखाधड़ी और बरामदगी से जुड़े मुकदमे में चल रहा था वांछित, पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
जौनपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिंगरामऊ पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुकदमे में वांछित चल रहे बिहार निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 7,070 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में सिंगरामऊ पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान चन्दन कुमार पुत्र नन्हक साहनी निवासी कौड़िया मोड़, थाना मधुबन, जनपद पूर्वी चंपारण, बिहार के रूप में हुई है। वह सिंगरामऊ थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 146/26 की धारा 316(4) और 317(2) बीएनएस के तहत वांछित था।
पुलिस ने आरोपी के पास से 7,070 रुपये बरामद किए। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक लच्छीराम राजभर, कांस्टेबल उत्कर्ष जायसवाल, रजत पाण्डेय और सतीश कसौधन शामिल रहे।