Jaunpur news लक्ष्मी प्रतिमा लेकर जा रहे टोटो को डंपर ने मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौत कई घायल

IMG-20261018-WA0030
Share


लक्ष्मी प्रतिमा लेकर जा रहे टोटो को डंपर ने मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौत; कई घायल
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर गांव के पास गुरुवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की जान चली गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब लक्ष्मी प्रतिमा लेकर जा रहा एक टोटो सामने से आ रहे डंपर की चपेट में आ गया।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 10 बजे कुछ युवक टोटो पर सवार होकर माता लक्ष्मी की प्रतिमा लेकर पूजा-अर्चना के लिए बक्सा थाना क्षेत्र के फतेहगंज जा रहे थे। इसी दौरान सीहीपुर गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टोटो सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
इस हादसे में आशीष कुमार (18) पुत्र तूफानी प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आनंद कुमार प्रजापति (18) पुत्र गुलाब प्रजापति, शिवम (24) पुत्र बादल गौतम और यश जायसवाल (करीब 16 वर्ष) पुत्र धन्नू जायसवाल सहित अन्य लोग घायल हो गए। सभी मृतक और घायल बक्सा थाना क्षेत्र के फतेहगंज बाजार के निवासी बताए जा रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही लाइन बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे में युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।