Jaunpur news कार्यक्रम से लौट रहें व्यक्ति पर ईट पत्थर से हमला, मौत
कार्यक्रम से लौट रहें व्यक्ति पर ईट पत्थर से हमला, मौत
जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे से कुछ दूरी शाहगंज बदलापुर मार्ग पर तीन अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति को ईट पत्थर से मारकर घायल कर दिया जिसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया गया है कि नीरव कुमार सिंह उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र स्वर्गीय धीरेंद्र कुमार सिंह निवासी तिलवारी थाना खुटहन बुधवार की शाम एक गोद भराई के कार्यक्रम में बदलापुर में स्थ्ति एक मैरेज हॉल में अपने एक साथी के साथ गया हुआ था। कार्यक्रम से निकल कर अपने एक साथी नीरज कुमार यादव निवासी मछली गांव थाना बदलापुर के साथ वहां से मोटर साइकिल से निकलें और कुछ दूरी पर जाकर एक गोमटी के पास खड़े होकर सिगरेट लेने लगें। कुछ ही देर में तीन अज्ञात लोग आकर नीरव कुमार सिंह पर हमला कर दिया। उनके साथ रहे नीरज कुमार द्वारा बताया गया कि वह उन्हें लेकर बदलापुर स्वाथय केंद्र पर गयें जहां से चिकित्सक ने उन्हें ठीकठाक बताया और सुबह उनकी हालत बिगड़ने पर निजी अस्पताल में ले जाया जा रहा था जिससे उनकी मौत हो गई। जिस तरह की घटना मृतक का साथी बता रहा है उसकी बात पूर्ण रूप से संदिग्ध प्रतीत हो रही है। फिल्हाल परिजन नीरज यादव की बात से संतुष्ट नहीं हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और छानबीन करने में जुट गई है।
