Jaunpur news संदिग्ध परिस्थितियों में विधवा की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
संदिग्ध परिस्थितियों में विधवा की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
पत्रकार इशरत हुसैन
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के जमैथा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विधवा महिला की मौत पूरी क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि जमैथा गांव में बुधवार की रात विधवा महिला सुमन देवी उम्र लगभग 35 वर्ष पत्नी कपूरचंद ने साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। वहीं मायके के लोग आरोप लगा रहें हैं कि उसका गला घोटकर उसकी हत्या कर दी गई है और आत्महत्या करने का रूप दिया जा रहा है। परिवार के लोगों का यह भी मानना है कि जब यह लोग मौके पर पहुंचें तो उसकी लाश जमीन पर पड़ी हुई थी। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। मृतका का मायका गौराबादशाहपुर क्षेत्र के ग्राम तियरीपारा बताया गया है और उसकी शादी वर्ष 2011 में हुई थी। मृतका दो बच्चे की मां है जिसका बड़ा बेटा 14 साल और दूसरा लड़का 11 साल का है और उसके पति का 7 साल पूर्व में देहांत हो चुका है।
