IMG-20260808-WA0020
Share

ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के उचौरा गांव में ट्रेन की चपेट में आने से बारात में आए व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। बदलापुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी राकेश कुमार गौतम उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र राम अजोर गौतम बक्शा थाना क्षेत्र के मझौली गांव में बारात करने के लिए आया हुआ था। पुलिस के अनुसार देर रात करीब एक बजे वह ट्रेन की पटरी पकड़ कर ग्राम उचौरा के पास पहुंचा था कि उसी समय तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह लाश देखकर ग्रामिणों की अच्छी खासी भीड़ एकत्रित हो गई और उसकी पहचान कर ली गई। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।