IMG-20261018-WA0030
Share

कार की चपेट में आने से बाइक सवार वृद्ध की मौत

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ के पास घर जाते समय कार की चपेट में आने से बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया गया है कि बदलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरिदासपट्टी निवासी राय साहब सिंह उम्र लगभग 66 वर्ष जरूरी काम से उमरपुर में स्थ्ति अपने एक मकान पर सोमवार की सुबह आए हुए थें। वहां से लगभग 12,30 बजे अपने गांव के लिए अपनी बाइक से निकलें। जब वह कुल्हनामऊ के पास से गुजर रहें थें कि उसी समय पीछे आ रही वैगनार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। कार की टक्कर लगने से वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयें। स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें जिला अस्पताल लाए जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बारे में बताया गया है कि वह रिटायर्ड पंचायत सचिव भी रहें। मौत की खबर जब उनके घर पहुंची तो पूरे घर में कोहराम मच गया। दूसरी तरफ मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।