Jaunpur news जेनरेटर,बैटरी चोरी करने की घटना में शामिल दूसरा चोर गिरफ्तार

IMG-20261024-WA0008
Share

जेनरेटर,बैटरी चोरी करने की घटना में शामिल दूसरा चोर गिरफ्तार
जफराबाद।स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की रात को पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित चोर को गिरफ्तार कर लिया।ज्ञात हो 14 अक्टूबर को जमैथा गांव के पास से जेनरेटर,दो बैटरी व एक इनवर्टर की चोरी हो गयो थी।15 अक्टूबर को पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर लिया था।
ज्ञात हो 14 अक्टूबर को जमैथा गांव के पास स्थित पम्प हाउस के पास से जल जीवन मिशन के कार्यरत कम्पनी के ठेकेदार का एक छोटा जेनरेटर, दो बैटरी व एक इनवर्टर चोरी हो गया था।ठेकेदार द्वारा कम्पनी के चोरी हुए सामान का मुकदमा दर्ज कराया गया था।घटना के मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस सक्रिय हो गयी।15 अक्टूबर की रात को थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे को सूचना मिली कि ऊक्त चोरी की घटना का चोर के राजकीय बालिका विद्यालय के पास मौजूद थानाध्यक्ष वहां पहुंचकर रणजय सिंह उर्फ राजू सिंह पुत्र शिवशंकर सिंह निवासी जमैथा को गिरफ्तार कर लिया।उसके निशानदेही पर चोरी के जेनरेटर, दो बैटरी, एक इनवर्टर बरामद कर लिया था।दूसरा चोर मौके से भाग गया था।सोमवार की रात को मुखबिर से मिली सूचना पर थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे ने घटना में शामिल दयसरे चोर रुनित शर्मा पुत्र राम आसरे शर्मा निवासी जमैथा को स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।