Jaunpur news श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य महंत राजकुमार दास जी का हुआ स्वागत
श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य महंत राजकुमार दास जी का हुआ स्वागत
जफराबाद।नगर के सिपाह में स्थित श्रीराम काम्प्लेक्स में सोमवार की शाम को श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य महंत राजकुमार दास तथा चित्रकूट के महत आलोक दास का भव्य स्वागत किया गया।
उक्त काम्प्लेक्स के अधिष्ठाता व्रतधारी शुक्ल के नेतृत्व में दोनों सन्तो का विधिवत पूजन अर्चन करके स्वागत किया गया।सन्तो को श्री शुक्ल तथा पूर्व प्रमुख सिरकोनी आशुतोष सिंह ने अंगवस्त्र तथा मोमेंटो देकर स्वागत किया।व्रतधारी शुक्ल ने कहा ऐसे सन्तो के सानिध्य तथा चरण वंदन से पाप नष्ट हो जाते है।इस मौके पर यमदग्नि ऋषि आश्रम जमैथा के महंत राजनदास जी सहित कई अन्य सन्त भी उक्त सन्तो का स्वागत किया।इस मौके पर महंत राजकुमार दास न सभी को धर्म के राह पर चलकर जरुरतमंद लोगो की मदद करने को कहा।इसके अलावा समाज के अंदर से कटुता खत्म कर आपस।मे एक रहने का सदेश दिया।उन्होंने कहा कि धर्म के रास्ते पर चलने वाला इंसान कभी भी क्रूर व अत्याचार नही करता है।इस मौके पर शिवेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने भी आशीर्वाद लिया।
