January 27, 2026

सरायख्वाजा एण्टी रोमियो टीम द्वारा 3 मनचलो को किया गया गिरफ्तार-

Share


थाना सरायख्वाजा एण्टी रोमियो टीम द्वारा 3 मनचलो को किया गया गिरफ्तार-
अजय साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में मनचलो एवं शोहदो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर के पर्वेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में में आज दिनांक 21.4.2022 को प्र0नि0 श्री देवानन्द रजक थाना सरायख्वाजा जौनपुर द्वारा मय एण्टी रोमियो टीम उ0नि0 शिवप्रकाश वर्मा का0 कृष्ण कान्त म0का0 प्रिया पटेल म0का0 शिवानी त्रिपाठी के साथ सुबह स्कूल के खुलने के समय काशीराम आवास कालोनी सिद्दीकपुर में सक्रिय थे कि काशीराम आवास कालोनी में तीन लडके कालोनी में खडे होकर आने जाने वाली लडकियों से छिटा कसी कर रहे थे कि उक्त लडको को हिकमत अमली से हिरासत पुलिस में लिया गया अभियुक्तों के विरुध्द थाना सरायख्वाजा पर अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया।
नाम पता अभियुक्त-
1.रमेश यादव पुत्र अमरनाथ यादव निवासी सिद्दीकपुर थाना सरायख्वाजा जौनपुर।
2.अदनान पुत्र अजाद उम्र 22 वर्ष निवासी सिद्दीकपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
3.मुकेश पुत्र रमेश गौतम निवासी सिद्दीकपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1.श्री देवानन्द रजक, प्रभारी निरीक्षक थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
2.उ0नि0 श्री शिवप्रकाश वर्मा थाना सरायख्वाजा जौनपुर।
3.म0का0 प्रिया पटेल, म0का0 शिवानी त्रिपाठी, का0 कृष्ण कान्त थाना सरायख्वाजा जौनपुर।

About Author