IMG-20261018-WA0030
Share

लाइट बनाते समय गिरकर लाइनमैन हुआ घायल
जफराबाद।स्थानीय कस्बे के सीढ़ी घाट के पास स्ट्रीट लाइट ठीक करते समय गिरकर एक 40 वर्षीय लाइनमैन घायल हो गया।उसे उपचार के लिए जिला मुख्यालय के एक नर्सिंग होम ले जाया गया है।
नगर पंचायत में बतौर लाइनमैन काम करने वाले सिराज अंसारी अपने साथियों के साथ पोल पर लाइट ठीक करने वाली क्रेन के साथ सीढ़ी घाट पर पहुंच गए।उक्त स्थान पर एक स्ट्रीट लाइट खराब थी।वह उसे ठीक कर रहे थे कि अचानक अज्ञात कारणों से क्रेन से नीचे गिर गए।घटना से उनका सिर फुट गया तथा कंधे में गम्भीर चोट आयी।लोग उन्हें आनन फानन में कस्बे के एक चिकित्सक के पास लाया गया।उन्होंने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया।सूचना पर पहुंचे चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ सरफराज खान उसे उपचार के लिये लिवा गए।फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।