IMG-20261022-WA0036
Share

लालसाहब सिंह स्मृति सभागार कक्ष का लोकार्पण
जफराबाद।सिरकोनी विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय कादीपुर जगतगंज के परिसर में नवनिर्मित लालसाहब सिंह सभागार कक्ष का लोकार्पण गुरुवार को हुआ।
ज्ञात हो विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक स्वर्गीय लालसाहब सिंह के नाम का सभागार कक्ष उनके पुत्र डॉ कृष्णराज सिंह (एमडी यूएसए)एनआरआई द्वारा करवाया गया।लोकार्पण के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आकांक्षा सिंह सोलंकी (एम एस लंदन,टी सी एस अटलांटा) रही।उन्होंने फीता काटकर सभागार कक्ष का लोकार्पण किया।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर व बीईओ सिरकोनी अमरेश कुमार सिंह रहे।बीएसए समीर ने कहा कि इस बहुउद्देश्यीय सभागार कक्ष बनवाना सराहनीय है।इसका फायदा बच्चो को मिलेगा।इसके अलावा वक्ताओं ने पूर्व प्रधानाध्यापक स्वर्गीय लालसाहब सिंह द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये गए योगदान को नमन किया।इसके अलावा सभी ने उनके पुत्र डॉ कृष्णराज सिंह व उनकी पत्नी श्रीमती तारा सिंह द्वारा मातृभूमि व विद्यालय के लिए किये इस कार्य की सराहना किया।समारोह में आये मेहमानों का डॉ घनश्याम सिंह,डॉ जयाराज लक्ष्मी सिंह,जितेंद्र सिंह,प्रहलाद कुमार सिंह आदि ने स्वागत किया।कार्यक्रम की व्यवस्था में प्रधानाध्यापक राकेश कुमार पांडेय व धर्मेंद्र कुमार सिंह ने अहम योगदान दिया।