Jaunpur news एक बार फिर पुलिस का मानविय चेहरा आया सामने, सिपाही ने घायल को खून देकर बचाई जान
एक बार फिर पुलिस का मानविय चेहरा आया सामने, सिपाही ने घायल को खून देकर बचाई जान
जौनपुर। कोतवाली के राज कॉलेज चौकी पर तैनात कॉस्टेबल ने जीवन और मृत्यू के बीच संघर्ष कर रहे युवक को रक्तदान कर एक बार फिर जहां मानवता की मिसाल को कायम किया वहीं पुलिस का मानविय चेहरा भी सामने आया है। दुर्गा पूजा विसर्जन की रात में डांस करने को लेकर राजेश बिंद निवासी कालीकुत्ती को जहां चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था जिसे पुलिस द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों ने पेट में चाकू फंसे रहने के कारण ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए जब रेफर किया तो शहर कोतवाल द्वारा घायल की हर स्तर पर मदद करने की नियत से कॉस्टेबल शुभम सिंह को साथ में भेज दिया। इलाज के दौरान घायल को खून की आवश्यकता पड़ी तो कॉस्टेबल शुभम सिंह बिना किसी हिचकिचाहट के अपना खून देकर जीवन और मृत्यू के बीच संघर्ष कर रहे मरीज की राजेश बिंद की निस्वार्थ मदद किया। कॉस्टेबल शुभम सिंह गोरखपुर जनपद के रहने वाले युवा सिपाही हैं। इनके इस कार्य से एक बार फिर कोतवाली पुलिस का मानविय चेहरा सामने आया जिसकी सराहना आम नागरिकों द्वारा की जा रही है।
