Jaunpur news जफराबाद में नगर पंचायत के भव्य विसर्जन कुंड में हुईं दुर्गा प्रतिमाओं की विसर्जन।
जफराबाद में नगर पंचायत के भव्य विसर्जन कुंड में हुईं दुर्गा प्रतिमाओं की विसर्जन।
कस्बा जफराबाद व धर्मापुर ब्लॉक के कई गांवों की प्रतिमाएं हुईं विसर्जित।
जफराबाद।
नगर पंचायत जफराबाद द्वारा नावघाट पुल के नीचे बनाए गए भव्य और बड़े विसर्जन कुंड में इस वर्ष दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन बड़े ही शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
नगर पंचायत द्वारा नदी में प्रदूषण रोकने व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस वर्ष पुल के नीचे विशाल विसर्जन कुंड का निर्माण कराया गया था। इसी कुंड में कस्बा जफराबाद नगर सहित धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के कई गांवों की दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जित की गईं।
विसर्जन के दौरान मां दुर्गा के जयकारों से पूरा नावघाट क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ प्रतिमाओं को लेकर विसर्जन कुंड तक पहुंचे और विधि-विधान से विसर्जन किया। विसर्जन को देखने के लिए पुल व कुंड के आसपास बड़ी संख्या में ग्रामीण व कस्बा वासी मौजूद रहे।
विसर्जन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान नगर पंचायत जफराबाद के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान, सभासद जोगेंद्र निषाद, जमाल हाशमी, वेद प्रकाश, अजहर, सौरभ, रिजवान, मंसूर खान सहित पूरी नगर पंचायत की टीम मौजूद रही।
वहीं जफराबाद थाने की पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था संभाले रही, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। नगर पंचायत द्वारा बनाए गए इस विसर्जन कुंड की ग्रामीणों व श्रद्धालुओं ने सराहना की। लोगों ने कहा कि कुंड बनने से नदी में गंदगी नहीं गई और विसर्जन भी आसानी से हो गया।
