Jaunpur news स्नातक चुनाव को लेकर हुई भाजपाइयों ने किया बैठक
स्नातक चुनाव को लेकर हुई भाजपाइयों ने किया बैठक
जफराबाद।सिरकोनी विकास खण्ड मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख बंसराज सिंह की अध्यक्षता में स्नातक चुनाव को लेकर भाजपा की एक अहम बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में 23 अक्टूबर को होने वाले स्नातक चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई।बैठक में पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख श्री सिंह ने कहा कि ब्लॉक में हम सभी को प्रयास करके ज्यादा ज्यादा से मतदान करवाना है।कोई भी मतदान से वंचित नही होने पाए।इसके अलावा हम पूरी ताकत से लग जाये।बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र जायसवाल, संजय सिंह,सत्य प्रकाश सिंह,जगतनारायण सिंह,चंद्रप्रकाश चौबे,शशिकांत पाठक,शुभम सिंह,शैलेन्द्र सिंह,ललित श्रीवास्तव, पप्पू चौहान, सुधांशु सिंह,अजय सिंह,विंध्याचल शुक्ल आदि मौजूद रहे।
