Jaunpur news किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट में दुराचार की पुष्टि नही
किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट में दुराचार की पुष्टि नही
जफराबाद।क्षेत्र के एक गांव में स्थापित माँ दुर्गा जी के पंडाल से अपहृत किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट में उसके साथ दुराचार नही होने की बात सामने आयी है।
ज्ञात हो उक्त गांव में स्थापित किये गए दुर्गाजी के पंडाल से उसी गांव का एक व्यक्ति पांच वर्षीय किशोरी के अपहरण कर लिया था।अपहरण होने के तीन घण्टे बाद ग्रामीणों व पुलिस ने किशोरी तथा उस युवक को गांव से कुछ दूर सई के किनारे सरपत के झुरमुट से बरामद कर लिया था।मौके की स्थिति देखकर किशोरी से छेड़खानी किए जाने की बात सामने आ रही थी।थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे ने बताया कि किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट आ गयी है।उसमें किशोरी से दुराचार नही हुआ है हालांकि प्रयास किया गया था।
