Jaunpur news मारपीट में घायल की मौत, परिजनों ने लाश रखकर किया प्रदर्शन

IMG-20260823-WA0019
Share

मारपीट में घायल की मौत, परिजनों ने लाश रखकर किया प्रदर्शन

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के परसादीपुर गांव में गुरुवार की शाम जमीनी विवाद में हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की शुक्रवार की रात वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने बरइक्ष गेट के पास स्थ्ति सड़क पर लाश को रखकर प्रदर्शन किया है। पूरी घटना गुरुवार की शाम करीब 5 बजे की है। जमीन के पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे से मारपीट हो हो गई। इस घटना में राजकुमार गोड़ के सिर में गंभीर चोट आई थी। हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया जहां शुक्रवार रात उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद लाश पहुंचते ही परिजनों ने बरइक्ष गेट के पास स्थ्ति सड़क पर लाश रखकर प्रदर्शन करते हुए न्याय की मांग की है। परिजनों व ग्रामिणों के इस प्रदर्शन में रतनूपुर–मोढ़ैला मार्ग पर घंटों आवागमन बाधित रहा। जानकारी मिलने पर पहुंचें थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव के समझाने बुझाने के बाद परिजनों ने प्रदर्शन को समाप्त किया।