IMG-20260808-WA0020
Share

गोमती नदी में मिली अज्ञात महिला की सड़ी हुई लाश

जौनपुर। लाइन बाजार पुलिस ने क्षेत्र के कलीचाबाद में स्थ्ति गोमती नदी से एक अज्ञात महिला की लाश बरामद किया है। पुलिस के अनुसार शनिवार तड़के सूचना मिली कि गोमती नदी में एक महिला की लाश जिसकी उम्र लगभग तीस वर्ष है पानी में तैर रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पानी से बाहर निकाला और बाहर रखकर काफी ​देर तक पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। महिला के शरीर पर लाल रंग का ब्लाउज था। इसके अलावा उसके सारे कपड़े लाश के साथ सड़ गयें थें। फिल्हाल पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर अभी भी पहचान कराने के लिए 72 घंटे तक लाश घर में रख दिया है।