Jaunpur news दुर्गा पंडाल से पांच वर्षीय किशोरी अपहृत,दुराचार का प्रयास की आशंका,मुकदमा दर्ज,आरोपी गिरफ्तार
दुर्गा पंडाल से पांच वर्षीय किशोरी अपहृत,दुराचार का प्रयास की आशंका,मुकदमा दर्ज,आरोपी गिरफ्तार
जफराबाद।क्षेत्र के एक गांव में स्थापित दुर्गा पूजा पंडाल से घर लौट रही एक पांच वर्षीय किशोरी का गांव के ही एक युवक ने अपहरण कर लिया। माँ बाप को बालिका पंडाल में नही दिखी तो वह परेशान हो गए।
घटना की जानकारी होते ही पूरे गांव के लोग तत्काल पंडाल में पहुँच गए।घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे तत्काल मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।पुलिस की टीम तथा ग्रामीण टीम बनाकर किशोरी की खोजबीन शुरू कर दिये।घटना के लगभग तीन घण्टे बात रात तकरीबन 11 बजे पुलिस और ग्रामीण सई नदी के किनारे सरपत को झुरमुट के पास पहुंचे वहां पर बालिका तथा उक्त युवक के साथ बरामद किया गया।मौके पर किशोरी के कपड़ो से दुराचार के प्रयास की आशंका व्यक्त की जा रही है।आरोपी युवक पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक पर अपहरण व पॉक्सो के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।ज्ञात हो उक्त गांव में बीते तीन माह पहले शादी समारोह के दौरान एक 4 वर्षीय बालिका गायब हो गयी थी जिसका शव अगले दिन सई नदी के झुरमुट में मिला था।
थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे ने बताया कि शुक्रवार की रात को घटना की जानकारी हुई।सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर गांव वालों की मदद से लगभग तीन घण्टे बाद बालिका को गांव के ही रहने वाले एक युवक के साथ सई नदी के किनारे से सरपत के झुरमुट के पास बरामद कर लिया गया। पीड़ित के परिजन के तहरीर पर आरोपी युवक पर अपहरण व पाक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।मेडिकल रिपोर्ट के बाद धारा बढ़ाई जा सकती है।आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया गया।
