Jaunpur news महिला थाना पुलिस ने 2 वारंटियों को दबोचा, दहेज उत्पीड़न के मामले में चल रहे थे फरार।

IMG-20261017-WA0039
Share

महिला थाना पुलिस ने 2 वारंटियों को दबोचा, दहेज उत्पीड़न के मामले में चल रहे थे फरार।

जौनपुर।

जनपद में वारंटी व शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में महिला थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे 2 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक महिला थाना श्यामा तिवारी ने बताया कि डीपी एक्ट के मामले में माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। दोनों अभियुक्त तारीख पेशी से लगातार अनुपस्थित चल रहे थे।इसी क्रम में महिला थाने के उप निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार व जय बहादुर यादव की टीम ने मय हमराह महिला आरक्षी मोना, रि0 महिला आरक्षी ब्रजेश ने आज दिनांक 17.10.2026 को ग्राम सैदाबाद कलवारी, थाना लाइनबाजार में उनके घर से सुबह 07:35 बजे रमेश निवासी सैदाबाद कलवारी, थाना लाइनबाजार
सीतापति को गिरफ्तार कर अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए
न्यायालय पेश कर दिया गया।