Jaunpur news रास्ते के विवाद से क्षुब्ध किसान ने किया आत्मदाह का प्रयास, गंभीर रूप से झुलसा किसान जिला अस्पताल में भर्ती
रास्ते के विवाद से क्षुब्ध किसान ने किया आत्मदाह का प्रयास, गंभीर रूप से झुलसा किसान जिला अस्पताल में भर्ती
जफराबाद।लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियावा गांव स्थित लौकरी मौर्या बस्ती में शनिवार की सुबह जमीन विवाद से क्षुब्ध एक किसान ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया। गंभीर रूप से झुलसे किसान को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसान ने एक वीडियो बनाकर पड़ोसियों और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
जानकारी के अनुसार, लौकरी मौर्या बस्ती निवासी दिनेश कुमार मौर्या (35) अपनी सगी बहन के गंभीर बीमारी से पीड़ित होने के कारण उसे बीएचयू में भर्ती कराकर वहीं रुके हुए थे। दिनेश का आरोप है कि उनकी निजी जमीन पर पड़ोसियों द्वारा जबरन सड़क निर्माण कराने का प्रयास किया जा रहा था। इस मामले में करीब एक सप्ताह पहले ग्राम प्रधान और ग्रामीणों एवं पुलीस की मौजूदगी में पंचायत हुई थी। पंचायत में जमीन के बदले जमीन देने अथवा मुआवजा देने पर सहमति बनी थी। दिनेश ने अपनी आधी जमीन लेकर पूरे गांव के लिए रास्ता बनाने का प्रस्ताव भी रखा था।शुक्रवार को दिनेश के बीएचयू में रहने के दौरान ग्राम प्रधान ने बिना अंतिम निर्णय के सड़क निर्माण शुरू करा दिया। उनकी पत्नी और बेटे लकी ने इसका विरोध किया तो मौके पर पुलिस बुला ली गई। दिनेश का आरोप है कि पुलिस ने पत्नी और बच्चों के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा उनके बेटे के हाथ से वीडियो बनाने वाला मोबाइल छीन लिया।शनिवार भोर में बीएचयू से लौटने पर दिनेश को सड़क निर्माण की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने वीडियो बनाकर अपनी पीड़ा और आरोप दर्ज किए तथा पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आसपास के लोगों ने आग बुझाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। दिनेश के हाथ, पैर और गर्दन के आसपास गंभीर रूप से जलने की सूचना है
