Jaunpur news घर से निकले लापता व्यक्ति की नदी में मिली लाश, परिजन जता रहे हत्या की आशंका
घर से निकले लापता व्यक्ति की नदी में मिली लाश, परिजन जता रहे हत्या की आशंका
जौनपुर। मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के गोपालापुर दुबान गांव में स्थ्ति नदी में दो दिनों पहले घर से मछली खरीदने निकले व्यक्ति की लाश मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक की पहचान श्यामजीत के रूप में हुई है। उक्त व्यक्ति बुधवार की शाम को अपने घर से मछली खरीदने की बात कहकर निकला हुआ था। देर रात हो जाने पर जब वह घर वापस नहीं लौटकर आया तो परिजनों को उसकी चिंता होने लगी। परिजनों ने उसे रिश्तेदारों समेत कई स्थानों पर काफी तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह गोपालापुर दुबान गांव में स्थ्ति बसुही नदी में देखी गई। लाश देखकर ग्रामिणों की अच्छी खासी भीड़ एकत्रित हो गई। किसी तरह घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो पूरा परिवार रोते बिलखते वहां पहुंच गया। परिजन आशंका जता रहें हैं कि उसकी हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने की नियत से नदी में फेंक दी गई। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी रेखा देवी और एक दस साल की बेटी है। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिल्हाल पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
