Jaunpur news चौकियां धाम में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी ने महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक

IMG-20261016-WA0016
Share

चौकियां धाम में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी ने महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक।

जौनपुर।

शारदीय नवरात्र के मौके पर पूर्वांचल के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां शीतला चौकियां धाम में गुरुवार देर शाम मिशन शक्ति फेज-6 के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।
महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी ने मय फोर्स के साथ धाम परिसर में गुरुवार की शाम को दर्शन करने आई महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। इस दौरान महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी ने कहा कि नवरात्र में बड़ी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं अकेले मंदिर आती हैं। उन्हें किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुरक्षा महसूस होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देनी चाहिए। घबराने की जरूरत नहीं है, पुलिस आपके साथ है। उन्होंने महिला श्रद्धालुओं को महिला हेल्पलाइन 1090, यूपी 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076* और महिला थाने के नंबरों की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराध, सोशल मीडिया पर होने वाले अपराधों से बचाव और घरेलू हिंसा के कानूनी अधिकारों के बारे में भी बताया।
महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी ने बालिकाओं से कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ अपने अधिकारों को जानो। किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी निजी जानकारी शेयर न करें और यदि कोई परेशान करे तो तुरंत 1090 पर कॉल करें, आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
इस दौरान पुलिस टीम ने धाम परिसर में भ्रमण कर महिला श्रद्धालुओं को मिशन शक्ति के पम्पलेट भी बांटे।