Jaunpur news ऋण वितरण और वसूली में तेजी लाएं सहकारी बैंक: संयुक्त आयुक्त सोमी सिंह
ऋण वितरण और वसूली में तेजी लाएं सहकारी बैंक: संयुक्त आयुक्त सोमी सिंह
समीक्षा बैठक में दिए कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश।
जौनपुर।
जनपद जौनपुर में संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता, वाराणसी मण्डल वाराणसी सोमी सिंह द्वारा सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी के सभागार में की गई।
बैठक में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश सहकारी भूमि विकास बैंक तथा जिला सहकारी बैंक जौनपुर द्वारा अधिक से अधिक ऋण वितरण एवं उसकी वसूली में तेजी लाने का निर्देश संबंधित शाखा प्रबंधकों एवं अपर जिला सहकारी अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारियों को देते हुए आगामी 26 अक्टूबर तक शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति करने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में सहकार से समृद्धि योजना के तहत चलाए जा रहे कार्यों को ससमय पूर्ण करते हुए अधिक से अधिक समितियों तथा क्षेत्रीय कृषकों को लाभ प्रदान करते हुए सहकारिता को गति देने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक (सह.) जौनपुर बृजेश पाठक, महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक आशुतोष पांडे, राकेशमणि यादव, आरबी सिंह, एआरडीसीओ नीरज आनंद, रजनीश पांडेय, एआरडीसीओ ध्रुव गीत सिंह, अजय सिंह एआरडीसीओ अशोक कुमार सिंह, बाबूलाल, कन्हैयालाल सरोज, अमित मिश्रा, एडीसीओ मो. शाहिद, अशोक कुमार सिंह नागेंद्र यादव तथा जिला सहकारी बैंक के सभी शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे। तथा जिला प्रबंधक पीसीएफ कृष्णदेव सिंह यादव व संजय यादव भी उपस्थित रहे।
