Jaunpur news यूपीआई भुगतान पर एमडीआर व्यापारियों, उपभोक्ताओं के सरकारी शोषण का प्रतीक:- आरिफ हबीब

IMG-20261015-WA0019
Share

यूपीआई भुगतान पर एमडीआर व्यापारियों, उपभोक्ताओं के सरकारी शोषण का प्रतीक:- आरिफ हबीब

यूपीआई भुगतान पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर लगाने के प्रस्ताव का व्यापारियों ने किया विरोध, वित्त मंत्री को भेजा ज्ञापन

जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष श्री बनवारी लाल कंछल एवं प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष श्री इंद्रभान सिंह ‘इंदु’ के निर्देश पर जिला महामंत्री आरिफ हबीब एवं नगर अध्यक्ष घनश्याम साहू के नेतृत्व में व्यापारियों ने यूपीआई भुगतान पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) लगाए जाने के विरोध में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी जौनपुर के माध्यम से भेजा।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि व्यापारियों पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर लगाने की घोषणा को व्यापारी एवं उपभोक्ता हित में तत्काल वापस लिया जाए। व्यापारियों ने कहा कि जब प्रधानमंत्री जी ‘वन नेशन, वन टैक्स’ की बात करते हैं, तो व्यापारियों पर अतिरिक्त कर का बोझ डालना उचित नहीं है। इससे व्यापारियों के साथ-साथ उपभोक्ताओं पर भी आर्थिक बोझ पड़ने की आशंका है।

जिला महामंत्री आरिफ हबीब ने कहा कि व्यापारी पहले से ही विभिन्न आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लगाने का निर्णय व्यापारिक हितों के विपरीत है। जनपद के व्यापारी इस अतिरिक्त कर का विरोध करते हैं और इसे स्वीकार नहीं करेंगे। सरकार से मांग है कि व्यापारी हित में इस निर्णय को तत्काल वापस लिया जाए।

ज्ञापन देने वालों में नगर महामंत्री आलोक रंजन सिन्हा, युवा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, उपाध्यक्ष सुमित उपाध्याय, युवा उपाध्यक्ष जय विक्रम, नगर महामंत्री विनय जायसवाल, बृजेश सहित अन्य पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।