IMG-20261015-WA0017
Share

इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट

मशरूम उत्पादन कार्य में लगी महिलाओं का सीडीओ ने बढ़ाया हौसला

मुख्य विकास अधिकारी ने उत्पादन बढ़ाने, ब्रांडिंग करने अच्छी पैकेजिंग पर दिया जोर

जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने
जिले के विकास खंड बक्शा अंतर्गत ग्राम पंचायत नरी में मशरूम उत्पादन का कार्य कर रहे जन कल्याण आजीविका स्वयं सहायता समूह का गुरुवार को निरीक्षण किया। यहां काम कर रही समूह की महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि इससे जहां प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी हो रही है । वहीं समूह से जुड़ी महिलाएं आत्मनिर्भर होकर देश और समाज में अग्रणी भूमिका निभाने में मददगार साबित होंगी।
इस दौरान वहां मौजूद समूह की अध्यक्ष श्रीमती साधना खरवार द्वारा बताया गया कि प्रत्येक सीजन में करीब तीन लाख से साढ़े तीन लाख रुपए की इनकम मशरूम उत्पादन से जनरेट हो रही है।
साधना ने न केवल अपने समूह के साथ जुड़ी 10 अन्य महिलाओं को इस कार्य में लगाया है। इसके अलावा उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए उनकी आय में बढ़ोतरी की है।
बल्कि अन्य 15 समूहों के लगभग 150 से अधिक दीदीयों को प्रशिक्षित करके उनसे मशरूम उत्पादन में उनका सहयोग कर रहे हैं।
मुख्य विकास अधिकारी श्री सिंह ने निरीक्षण के समय समूह के सदस्यों को अपना उत्पादन बढ़ाने ब्रांडिंग करने अच्छी पैकेजिंग करने जनपद स्तर पर एक कमर्शियल प्लेस दिलाने के साथ-साथ अतिरिक्त शेड निर्माण के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने सभी के हौसलों को पंख देते हुए कहा कि इनकी क्षमता वृद्धि हो अन्य विभागों से कन्वर्जेंस एवं सीएसआर फंड से सहयोग प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।

बाक्स
विकास के प्रति बेहद ही संजीदा हैं सीडीओ

जौनपुर। जिले में नए मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण करते हैं नरेंद्र बहादुर सिंह ने शासन के निर्देशों पर शत प्रतिशत अमल करने की पूरी बड़ी कार्य योजना तैयार कर लिया है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए जिला स्तर पर तमाम योजनाएं चल रही है।
इसमें जो भी कठिनाई आएगी उसे तुरंत दूर किया जाएगा । जिससे समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर बने और जनपद का नाम प्रदेश स्तर पर ऊंचा हो।